रसोइया पाक कला का आयोजन सम्पन्न

रसोइया पाक कला का आयोजन सम्पन्न

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। पी०एम० पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजनान्तर्गत मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुक्रम में जनपद रायबरेली में रसोइया पाक कला का आयोजन जिला समन्वयक एम०डी०एम० विनय कुमार तिवारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय चक अहमदपुर नगर क्षेत्र, रायबरेली में किया गया। रसोइया पाककला में 19 विकास क्षेत्रों की कुल 30 रसोइयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में रसोइयों द्वारा रोटी, सब्जी एवं तहरी व्यंजन तैयार किया गया। समिति द्वारा खाने को चखते हुए गुणवत्ता एवं अनुभव के आधार पर रसोइयों को अंक प्रदान किये गये। जिसमें मीरा देवी, पू0मा0वि0 धौरहरा, वि0क्षे0- रोहनियाँ (प्रथम स्थान), शीला, प्रा०वि० दाउदपुर गड़रई, वि०क्षे०-गौरा (द्वितीय स्थान) एवं सत्यवती, कम्पो०वि० लोहानीपुर, वि०क्षे०-हरचन्दपुर (तृतीय स्थान) प्राप्त किया। समस्त रसोइयों को सर्टिफिकेट व पुरस्कार देकर निर्णायक समिति के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन अंजली गुप्ता (स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी), व खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरक्षेत्र सुरेन्द्र प्रताप जी द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम मे जिला समन्वयक एम०डी०एम०, रायबरेली द्वारा सभी पदाधिकारियो व रसोइयों को सादर आभार व धन्यवाद कहते हुए समापन किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एस०एस० पाण्डेय व रेनू शुक्ला (जिला व्यायाम शिक्षिका) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक समिति के सदस्य अंजली गुप्ता (स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी), सुनीता सिंह (प्रधानाचार्य जी.जी आई.सी. रायबरेली), संजय कुमार त्रिपाठी (खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी) एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह (खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र) सहित कृष्ण कुमार, रेखा, हिमांशी सिंह, राजू मिश्रा, विकास कुमार, राजेन्द्र, अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहें।