पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

-:विज्ञापन:-



अपने दोस्तों की पर्सनल लाइफ की जानकारी देना मृतक अजय कुमार को पड़ा भारी, दोस्त ही बने उसके दुश्मन



रायबरेली। पुलिस में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल दो अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ किया गिरफ्तार  कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी का है, जहां अजय कुमार सरोज 21 फरवरी को घर से खाना खाकर अपने दोस्तों के मिलने की बात करके चला गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस टीम व सीसीटीवी फुटेज की मदद से गायब हुए युवक की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्धों अंकुश यादव व अजीत यादव को पूंछताछ के लिए उठाया और पूंछताछ शुरू की तो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि मृतक अजय ने मेरे महिला मित्र के साथ संबंधों को मेरे घर में बता दिया था, जिसके बाद मेरे घर में झगड़ा शुरू हो गया था, तभी से हमने अजय को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक आरोपियों ने अजय को बहाने से अपने पास बुलाकर भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव ले गये। इसके बाद तीनों ने जमकर शराब पी और उसके बाद दोनों आरोपियों ने लोहे की राड से उसकी हत्या कर दिया और शव को वहीं छोड़ कर फरार हो गये। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से आला कत्ल बरामद करते जेल भेज दिया।