ऊंचाहार में एक अनोखी घटना:प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने खाया ज़हर,,,,,?

ऊंचाहार में एक अनोखी घटना:प्रेमिका ने शादी से किया इनकार तो युवक ने खाया ज़हर,,,,,?

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में एक युवक ने प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह घटना प्रेम प्रसंग में मिली नाकामी के बाद सामने आई है।मनिरामपुर निवासी रामबाबू का पड़ोस के ही एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खा चूके थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन युक्ति के परिजनों की असहमति और दबाव के आगे झुकते हुए प्रेमिका ने रामबाबू से शादी करने से इनकार कर दिया। इस बात से आहत होकर रामबाबू ने आज दोपहर ज़हर खा कर आपनी जिवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। 
युवक की हालत बिगड़ते देख उसके दोस्तों ने उसे तरंत सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहाँ इलाज के बाद हालत समान्य बताई जा रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि समय पर इलाज मिलने की वजह से युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है।