रायबरेली: आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा, 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल

रायबरेली: आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा, 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। जिले भर में बनाए गए 107 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों यानी “तीसरी आंख” से की जा रही है, जबकि पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में फोटोस्टेट और प्रिंटिंग की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की नकल सामग्री की सप्लाई न हो सके।
इसके अलावा सचल दल (फ्लाइंग स्क्वॉड) लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी समय-समय पर केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
जिला प्रशासन का कहना है कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कुल मिलाकर प्रशासन की सख्ती के बीच जिले में बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई