रायबरेली-बछरावां थानेदार की सुस्ती का फायदा उठा रहे बेखौफ चोर,लगातार चोरी की घटनाओं से आक्रोश

रायबरेली-बछरावां थानेदार की सुस्ती का फायदा उठा रहे बेखौफ चोर,लगातार चोरी की घटनाओं से आक्रोश

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी

कस्बे में अज्ञात चोरों ने मचाई धमा चौकड़ी, दो ई रिक्शा से आठ बैटरियां की पार

मौजूदा थाना प्रभारी के कार्यकाल में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं अज्ञात चोर

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की बछरावां पुलिस की गस्त की चोरों ने खोलकर रख दी पोल


बछरावां-रायबरेली-वर्तमान समय में थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात चोरों का आतंक नहीं अपितु अज्ञात चोरों की धमा चौकड़ी देखने को मिल रही है, क्योंकि अज्ञात चोर मौजूदा थाना प्रभारी बछरावां श्याम कुमार पाल के कार्यकाल में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए नजर आ रहे हैं और जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के सख्त निर्देशों के बावजूद उनकी बछरावां पुलिस की गस्त की चोरों ने पोल खोलते हुए एक सप्ताह के अंदर तीसरी चोरी एवं वर्तमान थाना प्रभारी के सीमित कार्यकाल की पांचवी चोरी की घटना को अंजाम देकर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कुठाराघात किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की बीते शुक्रवार व शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने कस्बे के वार्ड नंबर 3 सत्यनारायण टोला के रहने वाले आशीष कुमार उर्फ पिंटू पुत्र स्वर्गीय श्याम किशोर एवं मनीष कनौजिया पुत्र रामदीन निवासी उपरोक्त के घर के बाहर खड़े एक ई रिक्शा डाला से चार बैटारियां और एक ई रिक्शा सवारी से चार बैटारियां पार कर दी। पीड़ित जब शनिवार सुबह जब सोकर अपने घर के बाहर निकले तो वह अपने दरवाजे पर खड़े अपने वाहनों का नजारा देखकर दंग रह गए, क्योंकि उन दोनो वाहनों से लगभग ₹80000 की आठ बैटरियां गायब मिली। चोरी की घटना की सूचना आसपास फैलते ही मौके पर सैकड़ो लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना के उपरांत दोनों पीड़ितों के द्वारा घटना के सूचना तहरीर के माध्यम से स्थानीय थाने में दी गई है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा। परंतु सवाल यह उठता है कि वर्तमान थाना प्रभारी के कार्यकाल में पांच चोरियां हो चुकी हैं और हर बार उनकी पुलिस जांच पड़ताल का ही आश्वासन दे रही है, लेकिन अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है, जो कहीं न कहीं नवागंतुक तेजतर्रार, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की कार्यशैली पर बछरावा पुलिस के द्वारा दाग लगाने का काम किया जा रहा है। फिलहाल उक्त घटना के पश्चात क्षेत्रीय लोग स्थानीय पुलिस के द्वारा उस क्षण के आने का इंतजार कर रहे हैं, जब इन घटनाओं का अनावरण कर स्थानीय पुलिस पीड़ितों को न्याय दिला पाएगी, जो की एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है?