Raibareli-ए एस एन पब्लिक स्कूल के वाहन उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियां

Raibareli-ए एस एन पब्लिक स्कूल के वाहन उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियां
Raibareli-ए एस एन पब्लिक स्कूल के वाहन उड़ा रहे हैं नियमों की धज्जियां

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

बच्चो की जान से खिलवाड़ कर रहे है ए एस एन पब्लिक स्कूल के संचालक

रायबरेली-बच्चो की जान से खिलवाड़ करने बाज़ नही आ रहे है स्कूल संचालक अपने कई हादसे भी सुने होंगे उसके बाउजूद भी अधिकारी गंभीर नही दिखाई दे रहे है और स्कूल संचालक अपनी मनमानी करने पर उतारू है जिनको लेकर उनकी सुरक्षा पर हर वक्त खतरा बना रहता है। जिसको लेकर न तो स्कूल संचालक ध्यान दे रहे और न ही अभिभावक। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले प्राइवेट वाहन के साथ कभी कोई हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदारी कौन होगा।
जिन प्राइवेट वाहनों से बच्चे स्कूल पहुंच रहे है, उन पर न तो स्कूल का नाम लिखा होता है और न परिवहन विभाग के मानक पूरे हैं। ऐसे में संबंधित विभाग के अफसरों ने कार्रवाई का मन बना लिया है। जबकि नियमानुसार स्कूल वाहन पीले रंग का होना चाहिए वो भी नही पूरा करते है स्कूल संचालक उस पर स्कूल का नाम, पुलिस, फायर विभाग के साथ एंबुलेंस व कंट्रोल रुम का नंबर भी लिखा होना चाहिए। लेकिन प्राइवेट वाहन चालक परिवहन विभाग के इन नियमों की अनदेखी कर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।जी हाँ डलमऊ तहसील क्षेत्र के घोरवारा स्थित जहनामऊ में स्थित ए एस एन पब्लिक स्कूल का है पूरा मामला जहाँ स्कूल संचालक बच्चो की जान से खिलवाड़ कर रहे है और बिना मानक पूरे किए वाहन सड़को पर दौड़ाये जाते है हालांकि ऐसे लापरवाह स्कूल संचालक आखिर बच्चो की जान के साथ से खिलवाड़ क्यों कर रहे है अब देखना यह होगा कि इन स्कूल संचालक पर क्या कार्यवाही होगी 

वही जब इस मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के के त्रिपाठी से बात की गयी तो उन्होंने बताया को संज्ञान में आया जांच की जाएगी

एआरटीओ मनोज सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसे वाहन मान्य नही है