Raibareli-मानव कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं केंद्र सरकार के 9 वर्ष : धीरेन्द्र बहादुर सिंह*

Raibareli-मानव कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं केंद्र सरकार के 9 वर्ष : धीरेन्द्र बहादुर सिंह*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण ही मोदी का लक्ष्य है : निवर्तमान विधायक*

*भाजपा सरकार में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर है अग्रसर*



लालगंज-रायबरेली-केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सरेनी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कहा कि समाज विरोधी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त व्यक्ति भाजपा की सरकार से अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है!दंगा फसाद करने वाले जेल में है!श्री सिंह ने कहा कि सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास की संकल्पना के साथ नौ वर्षों में विश्व पटल पर भारत ने हर क्षेत्र में धाक जमा दी है!प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुशल नेतृत्व ही है जिससे प्रभावित होकर विश्व के अन्य देशों के नेता राष्ट्राध्यक्ष भारतीय नेता के समक्ष नतमस्तक रहते हैं!सेवा भाव की प्रधानमंत्री की सोच व कार्य से ही भारत का मान सम्मान बढ़ा है!पूर्व विधायक ने कहा कि सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण ही मोदी का लक्ष्य है!गरीब कल्याण,नारी सशक्तीकरण के लिये ये सरकार प्रभावी कार्य कर रही है,वंचितों का उनका अधिकार मिल रहा है!भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जंग छेड़ रखी है!आज तकनीक के क्षेत्र में देश काफी आगे बढ़ चुका है!मोदी के कुशल शासन से अब भारत की पहचान आत्म निर्भर देश के रूप में हो रही है! भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है!केन्द्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बारह करोड़ लोगों को नल से जल पहुंचाया गया है!उज्जवला योजना के तहत लगभग 10 करोड़ गैस कनेक्शन प्रदान किये गये,80 करोड़ लोगों को लगातार राशन पहुंचाया जा रहा है!12 करोड़ घरो में शौचालयों का निर्माण हुआ है और 50 करोड़ से अधिक लोगों का आयुषमान योजना कार्ड बनाया गया है!11 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 रूपये प्रति वर्ष दिया जा रहा है!अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण तेजी से चल रहा है!22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन प्रस्तावित है!इसके साथ ही केदारनाथ,बद्रीनाथ,काशी विश्वनाथ,महाकालेश्वर,मथुरा, वृन्दावन एवं अन्य धार्मिक स्थलों का विकास का कार्य तेजी से चल रहा है!पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रकाश पांडेय ने कहा कि डबल इंजन सरकार होने के चलते सरेनी विधानसभा क्षेत्र का भी विकास पूर्व विधायक के प्रयासों से हुआ है!क्षेत्र को दो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,डलमऊ कार्तिक मेले को प्रान्तीय मेले का दर्जा,पूरे पाण्डेय से भोजपुर एवं लालगंज से सरेनी मार्ग का चौड़ीकरण एवं निर्माण हुआ है! संचालन कर रहे चंद्र प्रकाश पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एवं योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तीव्र गति से हो रहा है!देश आर्थिक सामरिक रूप से मजबूत हुआ है!आगामी 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में पुनः प्रचण्ड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनायेगी!साथ ही रायबरेली लोक सभा सीट पर भी भाजपा विजय हासिल करेगी!