रायबरेली:कांग्रेस के प्रदेश सचिव वा पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह को पुलिस ने किया नजर बंद,,,

रायबरेली:कांग्रेस के प्रदेश सचिव वा पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह को पुलिस ने किया नजर बंद,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली:उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह को पुलिस ने 16 फरवरी से नजर बंद किया है 17 फरवरी को सुबह जैसे ही श्री सिंह लखनऊ के लिए निकले रायबरेली पुलिस बल भारी संख्या में श्री सिंह के आवास पहुंचकर उनको लखनऊ जाने से अलोकतांत्रिक तरीके से रोक लिया इस पर श्री सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार पुलिस के बल पर हम सबकी आवाज को दबाना चाहती हैं मनरेगा को बचाने के लिए गिरती हुई कानून व्यवस्था के लिए हम सब प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आज विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे लेकिन जिस तरह पुलिस लोकतंत्र को खत्म करते हुए हम सबको लखनऊ जाने से रोक रही है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है यह तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है मोदी का चेहरा हिंदुस्तान की जनता देख चुकी है कि किस तरह अमेरिका के दबाव में आकर हिंदुस्तान को अमेरिका के हाथों बेंचने का प्रयास कर रहे हैं हमारे नेता जननायक राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी देश को बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं!इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,अवधेश द्विवेदी,गोलू अग्रहरि,राजेश सिंह,करुणेन्द्र सिंह,राजा तिवारी,अतुल मिश्रा,दिलीप गौतम,मोहम्मद रफी,आरबी सिंह,पुष्पेंद्र सिंह,रमेश गौतम,राकेश सरोज आज बड़ी संख्या में लोग जा रहे थे!