ऊंचाहार: पिकअप गाड़ी दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

ऊंचाहार: पिकअप गाड़ी दिलाने के नाम पर 40 हजार की ठगी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी


  ऊंचाहार/रायबरेली:धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से पिकअप गाड़ी दिलाने के नाम पर हजारों रुपये ठग लिए गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के मतरमपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार, वर्तमान में गोपापुर भटेहरी गांव स्थित श्रीराम ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी का कार्य करते हैं। प्रदीप के अनुसार,  ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी अश्वनी ने उनसे ईंट भट्ठे पर काम के लिए पिकअप गाड़ी उपलब्ध कराने का वादा किया था। इस सौदे के बदले आरोपी अश्वनी ने सितंबर 2024 में प्रदीप से 40,000 रुपये एडवांस के रूप में लिए थे।पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बाद अश्वनी ने न तो गाड़ी उपलब्ध कराई और न ही पैसे वापस किए। काफी समय बीत जाने के बाद अब आरोपी अपना मोबाइल फोन बंद कर कहीं बाहर चला गया है। प्रदीप जब उसके घर पैसे मांगने जाते हैं, तो अश्वनी की पत्नी स्पष्ट जानकारी देने के बजाय टालमटोल करती है।
परेशान होकर पीड़ित प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी