रायबरेली-दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने दबंगों पर रास्ता अवरुध करने को लेकर थाने में दिया प्रार्थना पत्र, लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने दबंगों पर रास्ता अवरुध करने को लेकर थाने में दिया प्रार्थना पत्र, लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पासी का पुरवा मजरे जलालपुर गांव निवासी दो दर्जन से अधिक ग्रामीण राम सजीवन, अमित कुमार, राजेश, सुरेश कुमार, रेखा, गुड़िया, विनीता, श्यामा, कामता, सुनीता, रीतु, अजय, रोहित, रूपरानी, राजकुमारी, लक्ष्मी, रामावती, फुलवारा, जनक दुलारी, विशुनदेई, रामलली,  दशरथ देई, राकेश कुमार ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उन सभी का मकान गांव के अंदर है। उन सभी के मकान तक पहुंचने के लिए ग्राम प्रधान के द्वारा रास्ते का निर्माण कराया गया, जिसमें इंटर लाकिन का कार्य कराया जा रहा है। वहीं जहां से उनके घरों को जाने वाले मार्ग पर इंटर लाकिंग कराई जा रही है। वहीं शुरुआत में उनके मोहल्ले के छेदालाल पुत्र गुरु प्रसाद एवं लक्ष्मी नारायण पुत्र सुंदरलाल के मकान है। जिनके मकान के सामने काफी मात्रा में खाली जमीन पड़ी हुई है, परंतु वह लोग उक्त इंटर लाॅकिंग के मार्ग के चौड़ीकरण के लिए उस जमीन को नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण हम लोगों के घरों तक किसी भी मांगलिक कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रमों में चार पहिया वाहन दरवाजे तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जब हम सब ग्रामीणों ने उनसे जमीन देने की बात कही और कहा कि इस जगह मार्ग टी टाइप का बन जाए, जिससे वहां मुड़ने में आसानी हो और चार पहिया वाहन हमारे भी दरवाजे तक पहुंच जाए तो वह सब मारपीट पर आमादा हो गए, और गंदी-गंदी गालियाँ देने लगे। साथ ही साथ उक्त ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया है कि, अगर उक्त रास्ते की मोड पर गोलाई बनवा दी जाए, तो हम सभी ग्रामीणों के लिए बहुत बड़ी सुविधा हो जाएगी, लेकिन उक्त दबंगों के द्वारा की जा रही इस मनमानी से आहत होकर आज हम सबने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया की घटना की तहरीर प्राप्त हुई है तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।