रायबरेली-गैर समुदाय के व्यक्ति से पीड़ित व प्रताड़ित शादीशुदा महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-गैर समुदाय के व्यक्ति से पीड़ित व प्रताड़ित शादीशुदा महिला ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-




मामले में पुलिस की हीला हवाली को लेकर हिंदू संगठन हुए सक्रिय, शुरू हुई कार्यवाही


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जब हिंदू धर्म की एक शादीशुदा महिला को एक गैर समुदाय के व्यक्ति के द्वारा लगातार पीड़ित एवं प्रताड़ित करने की तहरीर पीड़िता के द्वारा शनिवार को थाने में देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी कि लगभग 1 वर्ष से स्थानीय गांव निवासी गैर समुदाय का एक युवक उसे अपने प्रेम जाल में फासकर लगातार उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण कर रहा था। जब उसने उक्त विपक्षी से बातचीत करना बंद कर दिया तो वह उसकी कुछ तस्वीरें एवं वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और धमकी दी कि अगर यह बात किसी को तुमने बताई तो तुम्हारी वीडियो फोटो वायरल कर देंगे, जिससे तुम कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं बचोगी। साथ ही साथ उसने प्रार्थना पत्र के माध्यम से यह भी बताया कि वह उक्त विपक्षी से उसे अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है, उसने पीड़िता से लगभग 70000 रुपए नगद और जेवर एवं अन्य सोने का सामान भी लिया है। पीड़िता के द्वारा उक्त घटना की जानकारी तहरीर के माध्यम से थाने में दी गई, परंतु 2 दिन बीत जाने के बाद जब स्थानीय थाने की पुलिस मामले में हीला हवाली बरतती हुई नजर आई तो घटना की जानकारी होने पर पहुंचे विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस से उक्त मामले में कार्यवाही करने की बात कही गई। इसके पश्चात पुलिस हरकत में आई और उसने उक्त तहरीर में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, आगे की जांच पड़ताल कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।