रायबरेली-चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, ढाई लाख के आभूषण व नगदी किये पार

रायबरेली-चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, ढाई लाख के आभूषण व नगदी किये पार
रायबरेली-चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, ढाई लाख के आभूषण व नगदी किये पार

-:विज्ञापन:-





एक और चोरी को अंजाम देकर चोरों ने थाना प्रभारी की पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल


थाना प्रभारी के 1 महीने के कार्यकाल में चौथी चोरी, पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों पर लग रहे प्रश्न चिन्ह

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। जहां एक ओर जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों को आम जनमानस की सुरक्षा के निर्देश देते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बछरावां थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल के 1 महीने के कार्यकाल में चोरों ने चौथी बार थाना क्षेत्र में एक और चोरी की घटना को अंजाम देते हुए उनकी पुलिस गस्त की तो पोल खोली ही है, साथ ही पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्यशैली पर बछरावां पुलिस ने सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं। विदित हो कि अज्ञात चोरों ने एक बार फिर शादी वाले घर को निशाना बनाकर ढाई लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात तथा 3000 के आसपास नगदी चोरी कर ली गई, घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई है।शुक्रवार सुबह 6:00 बजे चोरी हो जाने की घटना की जानकारी परिजनों को प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भगत खेड़ा गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से लगभग ढाई लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गये। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। दिहाड़ी मजदूर पीड़ित राजू रावत पुत्र रामकुमार रावत अपने परिवार के साथ बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे। परिवार दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह शादी के लिए जरूरी सामान और आभूषण एकत्र कर रहा था। इसी बीच रात के समय चोरों ने घर में घुसकर रखे लगभग ढाई लाख के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों की तलाश कर कार्यवाही की जाएगी।