जबरन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी का आरोप,,,,?

जबरन भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी का आरोप,,,,?

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी




​ऊँचाहार, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के ग्राम खोजनपुर में एक ग्रामीण की पुश्तैनी भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने और निर्माण कार्य कराने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
​ग्राम परियावा (कुंडा) निवासी मुग्गन अली के अनुसार, उनकी गाटा संख्या 50/0.2530 हेक्टेयर भूमि खोजनपुर में स्थित है। आरोप है कि बगल के गांव के निवासी चंदनलाल, रामकेश, रामलखन, हरि प्रसाद और शीला देवी उनकी जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
​पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी संख्या 2 का पुत्र रवि कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है। विपक्षी इसी बात की धौंस दिखाते हैं कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। पीड़ित ने बताया कि निर्माण रोकने के लिए डायल 112 को भी बुलाना पड़ा था, लेकिन पुलिस के जाते ही आरोपी फिर से सक्रिय हो जाते हैं।

- ​चकबंदी न्यायालय में लंबित है मामला,,,

​पीड़ित के अनुसार, इस जमीन का मामला फिलहाल चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद भू-माफिया किस्म के ये लोग जबरन सीमा विवाद पैदा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।