रायबरेली - संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, मचा कोहराम

रायबरेली - संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत चतुर खेड़ा मजरे खजुरो गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 19 वर्षीय युवक का शव कुएं में मिलने से कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घटना गुरुवार करीब सुबह 9:00 की है, जब मृतक युवक रमेश कुमार पुत्र श्रीकृष्ण उम्र 19 वर्ष निवासी उपरोक्त जो की अज्ञात कारणों से अपने घर के सामने स्थित विशालकाय इंदारा कुये में कूद गया, कुआं बड़ा होने के कारण कोई भी ग्रामीण उसे बचाने के लिए कुएं में कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सका। वही ग्रामीणों के द्वारा सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस में कांटा डालकर मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला और घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्रामीणों की मानी जाए तो उनका कहना है कि उक्त मृतक युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था, जिसका इलाज चल रहा था। जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह स्वयं ही कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस बाबत थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मौके पर पुलिस बल मौजूद है। मृतक युवक के शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।