ऊंचाहार जनसंपर्क:अतुल सिंह ने सरकार को घेरा, कहा- मूलभूत सुविधाओं से वंचित है क्षेत्र की जनता,,,

ऊंचाहार जनसंपर्क:अतुल सिंह ने सरकार को घेरा, कहा- मूलभूत सुविधाओं से वंचित है क्षेत्र की जनता,,,

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी 

 ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बरारा खोदायपुर,माधवपुर,रमन का पुरवा,पहलवान का पुरवा,बांसी आदि गांव में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने चौपाल एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और उसे पूरा करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।बिजली,पानी,सड़क की समस्याएं आज भी बनी हुई है क्षेत्रीय विधायक को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।विधवा,वृद्धा एवं विकलांग पेंशन महीनों से पात्र लोगों को नहीं मिल रही है।आवारा पशुओं से किसान हमारा परेशान है,किसान की फसले नष्ट हो रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।मैं लगातार विधानसभा ऊंचाहार के गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहा हूं और मुझे आपार जनसमर्थन और प्यार जनता का मिल रहा है।ऊंचाहार हमारा परिवार है मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में इसी तरह खड़ा रहूंगा।हमारे नेता राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी आप सब की समस्याओं को लेकर लगातार लोकसभा में आवाज उठा रहे हैं, मनरेगा योजना को खत्म करने का प्रयास लगातार मोदी सरकार कर रही है, इसको बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार जन आंदोलन के माध्यम से बचाने का प्रयास कर रही है।श्री सिंह ने कहा कि बिजली के बिल से जनता हमारी बहुत परेशान है, एक बल्ब और एक पंखा चलाने वाले व्यक्ति का बिजली का बिल 25 से 30 हजार महीने आ रहा है।यह बिल जनता हमारी कहां से भरेगी और उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं मैं अधिकारियों से आपकी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बात करूंगा कि इस तरह हमारे परिवार रूपी जनता के साथ अन्याय न किया जाए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद सिंह,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,प्रधान राम शंकर यादव,रमेश कुमार निर्मल,सुरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे भैया,नईमुद्दीन,रमेश पटेल,देवेन्द्र यादव,सुशील त्रिवेदी,शिवकेश शुक्ला,वीरेंद्र सिंह,बब्बू जायसवाल,गोलू अग्रहरि,अभय सिंह,दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, पवन मौर्य,अवधेश मौर्य,मोहनलाल गौतम,बबलू शुक्ला,अशोक सिंह,लक्ष्मी निर्मल,शिवमंगल सोनी,शिव बहादुर सरोज,राम शंकर शर्मा,सुरेश कोरी,जैकी सिंह,प्रमोद पटेल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।