Raibareli-व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा*

Raibareli-व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*व्यापार मंडल कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुआ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ*

*स्वतंत्रता दिवस वीरों की शहादत का पावन पर्व है : विवेक शर्मा*



लालगंज-रायबरेली-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा और जिला अध्यक्ष रोहित सोनी की अगुवाई में लालगंज नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई,जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया!तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में व्यापार मंडल सहित विश्व हिंदू परिषद,विद्यार्थी परिषद,मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सहभागिता उल्लेखनीय रही!तिरंगा यात्रा का शुभारंभ व्यापार मंडल कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हुआ और समापन अटल चौक गांधी चौराहे पर पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडेय के द्वारा ध्वजारोहण से किया गया!मंडी समिति परिसर में जलपान वितरण किया गया!इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस वीरों की शहादत का पावन पर्व है!हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए!इसके पहले क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक,प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह और नगर पंचायत चेयरमैन सरिता गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया!इस मौके पर जिला अध्यक्ष रोहित सोनी,सुशील शुक्ला,अशोक शुक्ला,याकूब खान,रणविजय सिंह,अप्पू शर्मा,मृत्युंजय बाजपेई,हंसराज विश्वकर्मा,शिव प्रकाश पांडेय,अजय बाबू पांडेय शिवम गुप्ता,महेश सोनी,भीमदेव सिंह,शीलू त्रिवेदी,महेश शर्मा, रविंद्र सिंह,सुरेश सोनकर,श्रवण मौर्या,कृष्णा गुप्ता,कैलाश गुप्ता,अर्पित गुप्ता,ब्रम्हेन्द्र विक्रम सिंह,नीलेश शुक्ला,आदित्य शेखर सिंह,रवि मुरारका,सारंग त्रिवेदी,सचिन गुप्ता,रितेश गुप्ता,अमित गुप्ता,रमेश शुक्ला, दीप चंद्र गुप्ता,सुरेंद्र गुप्ता,दिनेश सर्राफा,विजय बाजपेई आदि हजारों लोग मौजूद रहे!