रायबरेली-सीएचसी पहुँची परिवार कल्याण निदेशक, "अंतरा सबक्यूटेनियस" अभियान की हुई शुरुवात

रायबरेली-सीएचसी पहुँची परिवार कल्याण निदेशक, "अंतरा सबक्यूटेनियस" अभियान की हुई शुरुवात

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग महिलाओं एवं शिशुओं के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा विस्तार के विस्तार पर निरंतर काम कर रहा है। परिवार नियोजन सेवा को बेहतर बनाने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी प्रयास को और बेहतर बनाने के लिए बुधवार दोपहर परिवार कल्याण की निदेशक डॉक्टर शोभना दुबे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंची। इस दौरान उन्होंने सीएचसी में "अंतरा सबक्यूटेनियस" अभियान की शुरुवात करते हुए सीएचसी में मौजूद महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करते हुए अनचाहे गर्भ से मुक्ति दिलाने के लिए दस महिलाओ को "अंतरा सबक्यूटेनियस इंजेक्शन" का पहला टीका लगवाया। यह टीका मौके पर मौजूद एमबीबीएस चिकित्सक के द्वारा महिलाओ को लगाया गया। इस मौके पर मौजूद महिलाओ को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करते हुए डॉक्टर शोभना दुबे ने बताया कि यह टीके सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लगेंगे। और यह अनचाहे गर्भ से तीन महीने तक सुरक्षा देता है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अंतरा सबक्यूटेनियस एक 3 महीने तक काम करने वाला, सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी गर्भनिरोधक इंजेक्शन है। यह महिला के शरीर में पेट या जांघ के वसायुक्त ऊतक में त्वचा के ठीक नीचे लगाया जाता है। यह अनचाहे गर्भ को रोकने का एक विश्वसनीय साधन है। इस मौके पर डॉक्टर संजीव (जेडी लॉजिस्टिक्स), डॉक्टर प्रीती आनंद (निदेशक यूपीटीएसयू), सचिन (उपनिदेशक यूपीटीएसयू), मनीष सोनी (सलाहकार एफपी एसपीएमयू), डॉक्टर अरविंद कुमार (एसीएमओ रायबरेली), डॉक्टर अर्पिता श्रीवास्तव (अधीक्षिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा), बीपीएम धर्मेंद्र सिंह सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां का समस्त स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।