रायबरेली मामूली विवाद में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित फरार

रायबरेली मामूली विवाद में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित फरार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के मूसेपुर मजरे सेहगो पश्चिम गांव में मामूली विवाद के दौरान एक वृद्ध महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सोना उम्र 60 वर्ष पत्नी प्यारेलाल का किसी बात को लेकर गांव के ही पिंटू पुत्र नौमीलाल से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पिंटू ने महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। महिला की पुत्री ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका और आरोपित दोनों एक ही बिरादरी से संबंध रखते हैं। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।