रायबरेली: सक्षम त्रिवेदी ने थामा कांग्रेस का दामन, सैकड़ों समर्थकों संग जॉइन की पार्टी

रायबरेली: सक्षम त्रिवेदी ने थामा कांग्रेस का दामन, सैकड़ों समर्थकों संग जॉइन की पार्टी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब युवा नेता सक्षम त्रिवेदी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। शहर के तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सदस्यता ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने की, जिनकी मौजूदगी में सक्षम त्रिवेदी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
सक्षम त्रिवेदी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की है। उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस की विचारधारा और खासतौर पर राहुल गांधी से प्रेरित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उनका कहना है कि राजनीति के माध्यम से समाजसेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
सामाजिक पृष्ठभूमि की बात करें तो सक्षम त्रिवेदी एक शिक्षित परिवार से आते हैं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और परिवार का सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान रहा है।
कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने सक्षम त्रिवेदी का जोरदार स्वागत किया और उनके साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।