रायबरेली-महिला ने फाँसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

रायबरेली-महिला ने फाँसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

-:विज्ञापन:-

महिला ने फाँसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कस्बा अंतरगत कमनी का तालाब रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, घर पर मौजूद थे केवल बच्चे। बड़ी लड़की ने फ़ोन द्वारा दी परिजनों को घटना की जानकारी। घटना सोमवार देर रात 12 बजे के आसपास की है कस्बे के कमनी के तालाब की रहने वाली पिंकी रानी पत्नी राहुल गौतम अपनी दो छोटी बच्चीयों के साथ साथ अपने निजी मकान में रहती थी , उनका पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता था, रात 12 बजे के आसपास जब मृतक की बड़ी लड़की पानी पीने के लिये उठी तो उसकी माँ कमरे के अंदर लगी रॉड से लटकी हुई थी , घबराई हुई लड़की ने इस घटना की सूचना अपने परिजनों को दी परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस घटना के बाबत कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का लग रहा है, अगर कोई प्रार्थनापत्र आता है तो घटना की जाँच की जायेगी।