रायबरेली-बेटी को ससुराल से विदा कराने गए मां बेटे पर ससुराली जनों ने किया हमला, वीडियो वायरल

रायबरेली-बेटी को ससुराल से विदा कराने गए मां बेटे पर ससुराली जनों ने किया हमला, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में अपनी बेटी को उसकी ससुराल से विदा कराने गए मां बेटे पर ससुराली जनो ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसका वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के विषय में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत तरौजा मजरे कुंभी गांव का है। जहां मझिगवां मजरे हरदोई थाना हरचंदपुर के रहने वाले पीड़ित मां बेटे अपने बेटी को उसकी ससुराल से विदा कराने के लिए उसकी ससुराल गए हुए थे। तभी वहां पर बेटी के ससुराली जनों ने वाद विवाद कर मां बेटे के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आसपास मौजूद किसी के द्वारा उक्त घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। उक्त वायरल वीडियो  के संबंध में जानकारी देते हुए शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।