रायबरेली-ट्रक पार्क करते समय अचानक खुला गेट, चालक गिरा नीचे, हालत गंभीर

रायबरेली-ट्रक पार्क करते समय अचानक खुला गेट, चालक गिरा नीचे, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647


बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विशाखा फैक्ट्री के अंदर अपने ट्रक को पार्क करते समय अचानक गेट खुलने से उसका चालक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि घायल ट्रक जाने का चालक अशोक कुमार पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विशाखा फैक्ट्री के अंदर अपने ट्रक को पार्किंग में खड़ा करने के लिए जा रहा था। तभी अचानक उसके ट्रक के डाइवर साइड की तरफ का गेट खुल गया, जिससे वह अपने ट्रक की स्टेरिंग से नियंत्रण खोते हुए नीचे की ओर गिर पड़ा और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद अन्य ट्रक चालकों के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर स्थिति में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।