रायबरेली-घटिया सीसी रोड निर्माण के विरोध में मोहल्लावासियों का धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महराजगंज रायबरेली। नगर पंचायत महराजगंज के वार्ड नंबर-3 गांधी नगर में पंडित दीनदयाल योजना के तहत बनाई गई सीसी रोड को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मोहल्लावासियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि जसवंती देवी मंदिर के पीछे करीब 15 लाख 10 हजार रुपये की लागत से बनाई गई सड़क गुणवत्ता विहीन और मानकों के विपरीत है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिससे सड़क बनने के कुछ समय बाद ही खराब होने लगी है। मामले की शिकायत 8 अप्रैल को उपजिलाधिकारी कार्यालय, 27 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।आक्रोशित लोगों ने सड़क को तत्काल हटाकर एई पीडब्ल्यूडी और ईओ नगर पंचायत की मौजूदगी में मानक अनुसार दोबारा निर्माण कराने, साथ ही सड़क का स्टीमेट सार्वजनिक करने की मांग की है। मांगें पूरी न होने तक मोहल्लावासियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

rexpress 