रायबरेली-अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया निशाना
राशन सहित लाखों का कीमती सामान किया पार, थाने में दी गई तहरीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। विदित हो कि जब से स्थानीय थाने की कमान वर्तमान थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने संभाली है, तब से थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अज्ञात चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर वर्तमान थाना प्रभारी की पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना क्षेत्र के बन्नावा गांव का है, जहां बीते रविवार व सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने स्थानीय गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए लाखों का कीमती सामान पार कर दिया। विदित हो कि कंपोजिट विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को प्रातः जब विद्यालय का गेट खोला गया तो, विद्यालय में रसोई घर, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्टोर रूम के ताले टूटे पाए गए। विद्यालय में रसोई घर से दो सिलेंडर (एक भरा, एक खाली), दो कूकर (16 लीटर और 18 लीटर), गैस भट्टी, एक बोरी चावल तथा आंगनबाड़ी केंद्र में टी०वी०, दो आर ओ, बंडर बॉक्स, टीएलएम का सामान, राशन आदि गायब मिला। जिसकी सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। जिन्होंने मौके पर आकर घटना स्थल का मुआयना किया और इस घटना की सूचना शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। मौके पर ग्राम प्रधान, एसएमसी अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान भी पहुंचे थे। प्रार्थना पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया है कि उपरोक्त प्रार्थना पत्र को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में घटित हुई इस घटना पर कार्यवाही कर अज्ञात चोरों को पकड़ने का काम किया जाए। वही इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना के तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। लेकिन सवाल यह उठना है कि लगातार चोरी की घटनाओं के खुलासे की बात कहने वाले थाना प्रभारी के कार्यकाल में हो रही इन चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में कब तक वह कामयाब हो पाते हैं यह तो समय ही बतायेगा। फिलहाल खुलासे का वह समय अभी उनके लिए एक टेढ़ी खीर साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है।

rexpress 