रायबरेली-ARTO प्रवर्तन व टोल अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है बड़ा खेल, निकल रहे है सैकड़ो ओवरलोड ट्रक

रायबरेली-ARTO प्रवर्तन व टोल अधिकारियों की मिली भगत से चल रहा है बड़ा खेल, निकल रहे है सैकड़ो ओवरलोड ट्रक

-:विज्ञापन:-

 

बछरावां रायबरेली। क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दखिना टोल प्लाजा पर इस समय ARTO प्रवर्तन उमेश कटियार व टोल अफसरों की मिलीभगत का एक बड़ा खेल देखने को मिल रहा है। जिससे टोल प्लाजा से सैकड़ो की संख्या में ओवरलोड ट्रक बिना वजन करे हुए निकल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की टोल प्लाजा पर स्थित स्टेटिक वे ब्रिज कई महीनो से खराब पड़ा है। जिस कारण ट्रकों का वजन नहीं हो पा रहा है। इससे ओवरलोड गाड़ियां लगातार टोल प्लाजा से निकलती हुई दिखाई दे रही हैं। इन ओवरलोड ट्रकों के लगातार निकलने के पीछे लोगों का यह मानना है कि कहीं न कहीं ARTO प्रवर्तन उमेश कटियार और स्थानीय टोल प्लाजा के अधिकारियों की सांठ गांठ का कोई बड़ा खेल चल रहा है। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि शायद उन्हें यह पता नहीं है कि अभी जनपद में कुछ माह पूर्व एसटीएफ ने ओवरलोड ट्रकों का सिंडिकेट पकड़ा था और उन्होंने तत्कालीन ARTO प्रवर्तन एवं पीटीओ सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कराकर उनके ऊपर कार्यवाही कराई थी। वर्तमान समय में दखिना टोल प्लाजा से निकल रहे यह ओवरलोड ट्रक कहीं न कहीं इस सिंडिकेट की श्रृंखला में फिर आ गए हैं। जो काम एसटीएफ की कार्यवाही के पश्चात कुछ दिनों के लिए बंद हुआ था, वह अब फिर शुरू हो गया है। अब देखना यह होगा कि प्रदेश स्तर के आला जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस खेल पर कब तक पड़ती हुई दिखाई देगी और इन ओवरलोड वाहनों पर कब तक लगाम लगती हुई नजर आएगी।