रायबरेली-अभिषी साहू को प्रदेश में मिली आठवीं रैंक

रायबरेली-अभिषी साहू को प्रदेश में मिली आठवीं रैंक

-:विज्ञापन:-

 

जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर किया नाम रोशन 

डलमऊ रायबरेली 

हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की घोषित परीक्षा परिणाम में डलमऊ की अभिषी साहू ने प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल कर अपना परचम लहराया है वहीं अभिषी साहू को जनपद में दूसरी रैंक हासिल हुई है इंटरमीडिएट में डलमऊ की रहने वाली उम्मे हबीबा ने जिले में छठवीं  रैंक हासिल कर सफलता अर्जित की वही अभिनव को सातवीं रैंक व निष्ठा सिंह को 10वीं रैंक हासिल हुई है वंदना यादव ने आठवीं रैंक हासिल की। 
   परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्राओं के चेहरे खिल उठे अभिषी साहू ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज मुराई बाग की पढ़ने वाली छात्रा ने विद्यालय का नाम रोशन किया वहीं अभिषी साहू को जनपद में दूसरी रैंक मिली प्राची वैश्य 95% को जनपद में आठवीं रैंक तथा आकांक्षा अवस्थी  को 94.1 दसवीं रैंक हासिल हुई। इंटरमीडिएट की परीक्षा में स्थानीय पत्रकार मेराज अली की बेटी उम्मे हबीबा ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में छठवीं रैंक हासिल की। शांति मनोहर बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नैना ने 86% अंक पा कर इंटरमीडिएट में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं हाई स्कूल में साक्षी शर्मा ने 93% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया आर्या को 91. 8% वही राधिका त्रिवेदी  को 91.16 प्रतिशत अर्पिता सैनी ने 85% प्रतिशत अंक हासिल हुए।