रायबरेली तेज धूप में सड़क किनारे नशे की हालत में धुत पड़े युवक का वीडियो हुआ वायरल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत महाराजगंज बछरावां रोड पर मंगलवार की दोपहर लगभग 3:00 के आसपास के धूप में सड़क किनारे नशे में धुत एक व्यक्ति के पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक काफी देर तक धूप में ही पड़ा रहा, आसपास के लोगों की नजर पड़ने पर उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए उसे उठाकर छांव में पहुंचाया। फिलहाल वीडियो की सत्यता क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और यह व्यक्ति कहां से आया है और इसका क्या परिचय है, इसकी भी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो पाई है। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है।

rexpress 