रायबरेली-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ए0डी0आर0 सेन्टर में जिला जज ने किया ध्वजारोहण*
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-15 अगस्त दिवस के अवसर पर ए0डी0आर0 सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में राष्ट्रीय ध्वज अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह द्वारा फहराया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि भारत अपनी आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों के लिए कई मायनों में खास है। स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत लोगों के दिलों में ऊर्जा और एकता का जोश भरने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के समय मिली स्वतंत्रता का सदुपयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हम सभी को स्वच्छंदता से अधिक स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझना चाहिए तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एस0सी0एस0टी0 एक्ट प्रतिमा, अपर जिला जज रामनेत, अजय कुमार-तृतीय, गुणेन्द्र प्रकाश, विनोद कुमार-सप्तम, अपर जिला जज पल्लवी प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिंह, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित मिश्रा सहित अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्थायी लोक अदालत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rexpress 