रायबरेली:मिल एरिया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट का वीडियो वायरल

रायबरेली:मिल एरिया थाना क्षेत्र में  मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, मारपीट का वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली जिले में एक बार फिर मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। मिलएरिया थाना क्षेत्र के मालिन का पुरवा में दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि कब्जेदारी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर फावड़ा, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।