रायबरेली-शॉर्ट सर्किट से दो बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख

रायबरेली-शॉर्ट सर्किट से दो बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख

-:विज्ञापन:-

 


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के बन्नावां गांव में ढीले तारों से हुए शॉर्ट सर्किट से 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे सैकड़ो किसानों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। किसान विनीत द्विवेदी ने बताया कि बिजली के ढीले तार उनके खेतों के ऊपर से निकले हुए। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की परंतु तारों को दुरुस्त नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि इस विद्युत लाइन का सर्वे पहले हो चुका है और वहां से केबिल वाली लाइन पडनी थी, परंतु बिजली विभाग की घोर लापरवाही के चलते ना लाइन दुरुस्त की गई। और न ही केबिल लाइन लगाई गई। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आज उनके खेत की दो बीघे की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीण यदि समय से मौके पर न पहुंचने तो अन्य खेत भी इस आग की चपेट में आ जाते।ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।बिजली विभाग की इस लापरवाही के प्रति किसानों में आक्रोश व्याप्त है।