रायबरेली-भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी की मेहनत लाई रंग 35 वर्षों बाद बना संपर्क मार्ग, हजारों ग्रामीणों को मिली राहत

रायबरेली-भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह जहाजी की मेहनत लाई रंग 35 वर्षों बाद बना संपर्क मार्ग, हजारों ग्रामीणों को मिली राहत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। क्षेत्र के विकास को गति देते हुए ब्लॉक डलमऊ में ग्राम सभा सिंदूरामऊ से ग्राम सभा राधा बालमपुर को जोड़ने वाले मार्ग पर 600 मीटर खड़ंजा निर्माण कार्य पूरा कराया गया। करीब 35 वर्षों बाद बने इस मार्ग से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह के नेतृत्व में कराए गए इस निर्माण कार्य का श्रेय उत्तर प्रदेश सरकार के  मंत्री Dinesh Pratap Singh एवं हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख Piyush Pratap Singh के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती थी, खासकर बरसात के मौसम में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब खड़ंजा निर्माण होने से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा।
भाजपा नेता अनुष्ठान सिंह ने कहा कि जनहित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका संकल्प है।