रायबरेली-बेटी की शादी में विवाद की आशंका को लेकर पीड़ित ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमटीकर गांव से एक ऐसा अनोखा मामला सामने निकल कर आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदित हो कि स्थानीय गांव के रहने वाले सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय राममिलन ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी बेटी संध्या का विवाह दिनांक 3 मई 2026 दिन रविवार को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें बारात में सैकड़ो लोग आ सकते हैं। साथ ही साथ प्रार्थी के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से यह भी बताया गया कि उसको आशंका है कि उसके यहां विवाह कार्यक्रम में गांव के ही कुछ बवाली टाइप के आदमी, जो शराब के नशे के आदी हैं, वह शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट तक कर सकते हैं। इसी कड़ी में प्रार्थी ने यह भी कहा कि क्योंकि यह लोग अराजकतत्व टाइप के लोग हैं और शराब के नशे में इन लोगों के द्वारा गांव में पूर्व में हुए कई शादी विवाह के कार्यक्रमों में उत्पात एवं विवाद किया जा चुका है। जिसके कारण मेरी आशंका एवं मेरी बेटी की शादी के कार्यक्रम की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल तैनात करवाया जा सके। जिससे मेरी बेटी का विवाह सकुशल संपन्न हो सके। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पुलिस का काम लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है, प्रार्थी का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी। प्रार्थी द्वारा स्थानीय थाने में दिया गया प्रार्थना पत्र क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और क्षेत्रीय लोग स्थानीय पुलिस के द्वारा प्रार्थी की बेटी की शादी को सकुशल संपन्न कराने की ओर टकटकी लगाए हुए देख रहे हैं।

rexpress 