रायबरेली-जनपद में धूमधाम से मनाया गया निपुण सम्मान दिवस
रिपोर्ट:ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856924
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण विद्यालयों के सम्मान में गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आज निपुण सम्मान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता व भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा मां शारदे के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना पीएम श्री विद्यालय रोझैया भीखम शाह जगतपुर के बच्चों ने प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय बेहटा खुर्द विकास क्षेत्र राही के बच्चों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अतिथियों का स्वागत बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर निपुण विद्यालय की संख्या के आधार पर जनपद की 16वी रैंक तथा निपुण विद्यालय के प्रतिशत के आधार पर राज्य में रायबरेली की 30 वी रैंक है, लखनऊ मंडल में रायबरेली का दूसरा स्थान है।जनपद के कक्षा एक एवं दो के कुल 32398 छात्रों का निपुण आकलन किया गया जिसमें 24022 छात्र अर्थात 74.15 प्रतिशत निपुण घोषित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति की प्रशंसा की और भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सभी सुविधाओं और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर जिले के 625 निपुण विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन वाले विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों डॉ सत्य प्रकाश यादव रोहनिया, सत्यप्रकाश दीनशाहगौरा, अरविंद कुमार सिंह जगतपुर, बृजलाल वर्मा राही, शीतल श्रीवास्तव सतावं,अश्वनी कुमार गुप्ता हरचंदपुर, वीरेंद्र नाथ द्विवेदी सरेनी, एसआरजी राजवंत, सुनील कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिषेक द्विवेदी एवं कंचन सिंह ने किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों एवं शिक्षकों का आभार खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, इंदिरा देवी बछरावां, अनिल कुमार मिश्रा शिवगढ़, राजीव कुमार ओझा लालगंज, सुरेंद्र प्रताप नगर क्षेत्र, नंदलाल रजक डलमऊ, तरुण कुमार डीह, विजय प्रकाश छतोह, जय प्रताप सिंह पूर्व प्राचार्य डायट, पंकज सिंह प्रभारी प्राचार्य डायट,रत्नेश श्रीवास्तव प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज उपस्थित रहे।

rexpress 