रायबरेली-अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, किया गया इलाज
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर अहलादगढ़ पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की घायल युवक शिवा पुत्र राम मनोहर अपने साथी राजू पुत्र कन्हैया निवासीगण ग्राम भौसी थाना शिवगढ़ के साथ अपने किसी रिश्तेदार को हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा गांव छोड़कर वापस अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह उक्त स्थान पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों के द्वारा सूचना पर पहुँची एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को सामान्य देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया है।

rexpress 