रायबरेली-बिना पंजीकरण संचालित OYO होटल पर प्रशासन का छापा, छह युवक-युवतियां मिलीं, होटल सीज

रायबरेली-बिना पंजीकरण संचालित OYO होटल पर प्रशासन का छापा, छह युवक-युवतियां मिलीं, होटल सीज

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- जिले के लालगंज कस्बा स्थित एक OYO होटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल को सीज कर दिया। एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ होटल में छापेमारी की, जहां से तीन युवक और तीन युवतियां बरामद हुईं। सभी के बालिग होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
जांच के दौरान प्रशासन को होटल में ठहरे लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। साथ ही होटल का सराय एक्ट के तहत अनिवार्य पंजीकरण भी नहीं पाया गया। छापे के दौरान होटल परिसर में बिना अनुमति स्विमिंग पूल का संचालन किए जाने का मामला भी सामने आया।
अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासन ने होटल को तत्काल प्रभाव से सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
यह पूरा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित OYO होटल का है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया है।