रायबरेली-विश्व मलेरिया दिवस पर सीएचसी में शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन

रायबरेली-विश्व मलेरिया दिवस पर सीएचसी में शपथ ग्रहण का हुआ आयोजन

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। विश्व मलेरिया दिवस, जो 2008 से हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मलेरिया के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और कार्यवाही को प्रोत्साहित करना है। मलेरिया, मादा एनोफिलीस मच्छरों द्वारा फैलने वाली एक जानलेवा बीमारी है, जो आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है। इसी कड़ी में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा में लोगों को जागरुक करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां की अधीक्षिका अर्पिता श्रीवास्तव द्वारा शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया और लोगों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मलेरिया रोग से मुक्ति के लिए हम हर सम्भव प्रयास करेगें। हम अपने घर के आस-पास कूड़ा व पानी जमा नही होने देगें, अपने गली मोहल्ले को साफ रखने में सहयोग करेगें। मच्छर के काटने से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनेगें और सोते समय क्वायल, ऑल आउट, मच्छर रोधी क्रीम या मच्छर दानी का उपयोग करेगें। हर रविवार घर या घर के आस-पास मच्छर के प्रजनन स्रोतो को नष्ट करेगें। यदि कोई व्यक्ति हमारी जानकारी में बुखार से पीड़ित होगा तो उसके परिवार को तुरन्त मलेरिया जांच हेतु सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेगें। अपने घर या आस-पास मलेरिया रोगी पाये जाने पर मरीज को मलेरिया की पूरी दवा खाने हेतु सलाह देगें। हम सब मिलकर मलेरिया रोग को हरायेगे। इस मौके पर डॉक्टर दीपमाला, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव एआरओ छत्रशाल मिश्र, बीपीएम धर्मेंद्र सिंह, बीसीपीएम आलोक अवस्थी, दीपक चौरसिया सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।