रायबरेली-व्यापारियों ने जिलाधिकारी से गेस्ट हाउस में तेज धुन पर बज रहे डीजे के समय निर्धारण की करी शिकायत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को थाने में एलईडी लगाकर जोड़ने की भी व्यापारियों ने की मांग
बछरावां-रायबरेली-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर कस्बे के गेस्ट हाउसों में देर रात तक बजने वाले डीजे को बंद कराने का शिकायती पत्र दिया है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमिक सोनी, चंद्र प्रकाश गुप्ता तथा कस्बे के अन्य व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर कहा है कि कस्बे में लगभग आधा दर्जन गेस्ट हाउस है।जिनमे रात 12 से 1 बजे तक डीजे की तेज आवाज बजती रहती है। इस तेज आवाज के चलते पढ़ने वाले बच्चों को दिक्कत हो रही है, साथ ही बीमार और बुजुर्ग लोग भी परेशान है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि कान फोडू आवाज के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि डीजे बजाने का समय निर्धारित कराया जाए जिससे इस समस्या से निजात मिल सके।जिलाधिकारी ने व्यापारियों को कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। साथ ही कस्बे के व्यापारियों ने जिलाधिकारी से कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को थाने पर एलईडी लगाकर जोड़ने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि थाने में एलईडी लग जाने से जहां एक ओर चौराहे की यथा स्थिति सामने आएगी, वहीं अपराधों के प्रति भी सटीक जानकारी पुलिस को मिल सकेगी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमिक सोनी ने अपने अन्य व्यापारी साथियों के साथ एक पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि बछरावां चौराहा व्यस्ततम चौराहा है। यहां से कई मार्गों के रास्ते निकले हुए हैं, उन्होंने कहा कि इस चौराहे पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, परंतु उनका पता नहीं लग पाता है। इसका मुख्य कारण है कि सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, परंतु उन पर प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाती है। व्यापारियों का कहना है कि यदि सीसीटीवी कैमरों को बछरावां में एक बड़ी एलईडी लगाकर जोड़ दिया जाए तो हादसे करने वाले वाहन की पहचान आसानी से हो सकेगी और पुलिस त्वरित कार्यवाही भी करेगी। व्यापारियों का यह भी कहना है कि यदि कोई भी अपराधी अपराध करके भाग रहा है तो उसमें भी पुलिस को तत्काल सूचना मिल जाएगी। व्यापारियों की इस समस्या पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।

rexpress 