रायबरेली दीवार की ईंट निकाल कर खोला दरवाजा, अज्ञात चोरों ने 40 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवरात किये पार

रायबरेली दीवार की ईंट निकाल कर खोला दरवाजा, अज्ञात चोरों ने 40 हजार नकदी समेत दो लाख के जेवरात किये पार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- पीछे के दरवाजे से घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी कर लेने का मामला सामने आया, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सोमवार सुबह 6:00 बजे परिजनों को सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई। विदित हो कि पश्चिम गांव में अज्ञात चोरों ने एक विधवा महिला के घर को निशाना बनाते हुए 40 हजार रुपये की नकदी समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पश्चिम गांव निवासी सायरा बानो पत्नी स्वर्गीय अब्दुल सुल्तान के अनुसार रविवार रात वह अपनी बेटी समीर बानो और उसके बच्चों के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर घर के पीछे पहुंचे और पिछली दीवार पर लगे दरवाजे के पास की ईंटें निकालकर चोरों ने दरवाजे की कुंडी खोल दी। फिर चोर घर में प्रवेश कर गये। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। पीड़िता के मुताबिक चोर बक्से में रखी 40 हजार रुपये की नकदी तथा करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए हैं। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला और बक्से का ताला टूटा हुआ था। चोरी की जानकारी होते ही परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।