रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन घायल, हालत गंभीर

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो महिलाओं समेत तीन घायल, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुरावा गांव के पास बीते बुधवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे के आसपास बछरावां से कन्नावा की तरफ जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल बाइक सवार राजेश सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी करनपुर अपनी बाइक से पिंकी पत्नी अज्ञात उम्र 35 वर्ष व रिंकी पत्नी श्रीकांत उम्र 25 वर्ष निवासी चमनगंज को बछरावां से लेकर करनपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुरावा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे हैं किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह तीनों बाइक समेत हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा तीनों घायलो का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उन तीनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।