रायबरेली-वाटरशेड महोत्सव में ग्रामीणों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया जागरूक

रायबरेली-वाटरशेड महोत्सव में ग्रामीणों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया जागरूक

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। जनपद के विकासखंड सरेनी  में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड 2.0 के अंतर्गत आयोजित वाटरशेड महोत्सव में जल का मानव जीवन में महत्व एवं परियोजना के परिणाम परक कार्यों उसके परिणाम तथा लाभों  इत्यादि के बारे में ग्रामीणों में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ाने के लिए भारत सरकार के निर्देश के क्रम में विकास खंड सरेनी  के माइक्रो वाटरशेड कोड मुरारमऊ के ग्राम पंचायत रसूलपुर में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन भूमि संरक्षण विभाग रायबरेली के द्वारा सोमवार को कराया गया। वाटरशेड महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड सरेनी के ब्लॉक प्रमुख की प्रतिनिधि डॉक्टर अनिल सिंह के द्वारा औपचारिक शुरुआत किया गया। जिसमें श्रमदान, वृक्षारोपण, स्कूली बच्चों के साथ सुबह प्रभातफेरी निकालकर जल, जंगल, जमीन बचाने का सन्देश घर-घर पहुँचाया गया। इसके साथ ही मोटर साइकिल रैली एवं स्वयं सहायत समूह कि महिलाए व अन्य ग्रामीण महिलओं द्वारा वाटरशेड यात्रा के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए कलश यात्रा निकाली गयी। इसके साथ-साथ रसूलपुर बाजार में वाटरशेड महोत्सव गोष्ठी की गई जिसमें भूमि संरक्षण अधिकारी जगदीश प्रसाद द्वारा वाटरशेड 2.0 परियोजना में  जल के महत्व को  समझाते हुए बताया गया कि पानी के एक भी बूंद को व्यर्थ न जाने दें। तथा ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि फसलों उत्पादन में कृषक कैसे परियोजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय द्वारा किसानों को फसलों से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए सम सामयिक जानकारी देते हुए उर्वरक को कैसे कम प्रयोग करना है इसके बारे में बताया गया। और अंत में मुख्य अतिथि डॉ अनिल सिंह द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई और बताया कि  सभी लोग धरती माता की रक्षा, सुरक्षा करके शुद्ध हवा, शुद्ध पानी एवं शुद्ध भोजन प्राप्त कर अपना जीवन सम्पन्न और खुशहाल बनाये। महोत्सव के अवसर पर ग्राम प्रधान देवपुर श्री विष्णु प्रताप सिंह, प्रधान समोदा श्री राजीव त्रिवेदी,ग्राम प्रधान रसूलपुर श्री सुरेश सिंह, ग्राम प्रधान काजी खेड़ा श्री रामबरन सिंह,ग्राम प्रधान राम खेड़ा  शिवमोहन, ग्राम प्रधान सातवा खेड़ा कृष्ण कुमार  साहू,  बीडीसी रसूलपुर शुभम शर्मा,  बीडीसी गोविंदपुर संतोष कुमार तथा भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ तकनीकी सहायक प्रशांत कुमार उपाध्याय, जेई विनोद कुमार एवं शिवम सोनी,  ड्राफ्टमैन घनश्याम, इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह,  संजय कुमार, आशीष यादव तथा शिवेंद्र पटेल एवं शिवकुमार इत्यादि लोगों ने प्रतिभा एवं सहयोग किया।