रायबरेली - अस्पताल परिसर में शराबी युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो हुआ वायरल

रायबरेली - अस्पताल परिसर में शराबी युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

आए दिन शराबियों का अस्पताल में तांडव मचाने का मामला आता रहता है सामने

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत महाराजगंज रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां के परिसर में एक शराबी युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे एवं तांडव मचाने का एक वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक शराबी व्यक्ति जो अस्पताल परिसर में बैठकर अपने परिवारी जनों के साथ तो मारपीट कर ही रहा है, साथ ही साथ अस्पताल परिसर में मौजूद चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ कर्मियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ नजर आ रहा है। वही वायरल वीडियो में उसके परिजन उसे बार-बार समझाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। उक्त शराबी युवक के द्वारा अस्पताल परिसर में मचाये गए तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया और क्षेत्रीय लोग इसे कोई एक नया मामला नहीं बता रहे हैं, उनका कहना है कि इससे पूर्व भी आए दिन अस्पताल परिसर में स्टाफ की सहनशीलता एवं अच्छाई का फायदा उठाकर इसी तरह के शराबी व्यक्ति आये दिन उत्पात मचाते हुए नजर आते हैं। उक्त शराबी व्यक्ति के ड्रामे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है।