रायबरेली में प्रेमी युगल ने धर्म की दीवारें तोड़ रचाई शादी, नाजिया बनी मीनाक्षी

रायबरेली में प्रेमी युगल ने धर्म की दीवारें तोड़ रचाई शादी, नाजिया बनी मीनाक्षी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- जिले में अंतरधार्मिक प्रेम संबंध का एक मामला विवाह में बदल गया, जहां मुस्लिम युवती नाजिया ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपनाकर मीनाक्षी नाम धारण किया और अपने प्रेमी विकास के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। विवाह समारोह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार, नाजिया शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी हैं, जबकि विकास मिलएरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समय के साथ दोनों ने विवाह का निर्णय लिया और परिवारों को इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आपसी सहमति के बाद शादी की तैयारी की गई।
विवाह की रस्में विधिवत रूप से पूरी कराई गईं। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे और उनकी उपस्थिति में विवाह सम्पन्न कराया गया। समारोह में दोनों पक्षों के अभिभावक व परिजन भी उपस्थित रहे तथा नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विवाह के बाद मीनाक्षी और विकास ने साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। क्षेत्र में इस विवाह को लेकर चर्चाएं जारी हैं। पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की आपत्ति की सूचना नहीं