रायबरेली-अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारो को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन्हौना महाराजगंज संपर्क मार्ग पर मोन गांव के पास बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिनमें एक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की उक्त तीनो बाइक सवार अखिलेश पुत्र रामदेव निवासी पूरे रिशाल मजरे कुशमहुरा, संजय सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी नारायणपुर मजरे मोन एवं सोनू पुत्र जवाहर उम्र 28 वर्ष निवासी मोन उक्त मार्ग होते हुए अपनी अपनी बाइकों से कहीं जा रहे थे। तभी उक्त घटनास्थल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। जब काफी समय बीत जाने के बाद एंबुलेंस नहीं आई तो स्थानीय लोगों के द्वारा संजय सिंह और सोनू को अपनी निजी मोटरसाइकिल से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा अखिलेश को अपने निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक एस के भारद्वाज के द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात प्राथमिक परीक्षण के दौरान अखिलेश को मृत घोषित कर दिया गया, तो वही संजय सिंह और सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

rexpress 