अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, अपर्णा के पति की कैसे गई जान
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के परिवार पर बड़ा संकट आ गया है. उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं और वह भाजपा की नेता हैं.
प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं. बीते दिनों प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच खटपट की खबरें आई थीं. उनको बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी है. अभी तक आधिकारिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है.
लेकिन, सिविल सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीपी गुप्ता ने न्यूज18 इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है. अब यह प्वाइजनिंग किस कारण हुआ, क्या उसको फुड प्वाइजनिंग हुआ या फिर उन्होंने किसी चीज का सेवन किया. ये सभी बातें जांच का विषय है. रिपोर्ट के मुताबिक वह अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े थे. पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल से शव को घर ले जाया जाएगा है.
प्रतीक यादव का अखिलेश यादव के साथ रिश्ता
प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी. वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं. वह भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं. दोनों की शादी 2011 में हुई और दोनों की एक बेटी भी है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 5:30 बजे उनको अस्पताल लाया गया. लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी.
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का रिश्ता बहुत अच्छा था. अखिलेश अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करते थे. प्रतीक यादव दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता गुप्ता के बेटे थे. मुलायम सिंह ने 2003 में औपचारिक तौर पर साधना गुप्ता के साथ शादी की थी. प्रतीक का जन्म 1988 का बताया जाता है.
किचेन में बेहोश पड़े थे प्रतीक यादव
रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव अपने घर के किचन में वह सुबह करीब चार बजे से अचेत अवस्था में पड़े थे. फिर घर पर ही डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन, उनकी मौत हो चुकी है. फिर उनको अस्पताल लाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. सूत्र बताते हैं कि प्रतीक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. फिलहाल उनके शव का पोस्टमार्टम जारी है. विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट अगले तीन-चार दिनों में आएगी. डॉक्टरों की एक पैनल प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम करेगी.

rexpress 