रायबरेली-साइकिल सवार व बाइक सवार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते गुरुवार की देर रात लगभग 9:00 बजे के कन्नावा गांव के निकट साइकिल सवार एवं बाइक सवार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल साइकिल सवार अयाज अहमद पुत्र फायाज अहमद उम्र 55 वर्ष निवासी ऐशबाग लखनऊ उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह कन्नावा गांव के निकट स्थित ओमेक्स फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार विनय पाल पुत्र मैकूलाल निवासी शिवद्दीन खेड़ा भैरमपुर थाना शिवगढ़ की बाइक व अयाज की साइकिल में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों लोग हाईवे मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

rexpress 