रायबरेली-पूर्ण भव्यता एवं दिव्यता के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। भगवान परशुराम की जयंती को लेकर रविवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओसाह ग्राम पंचायत में भव्य शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के आयोजक रहे राकेश कुमार त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज जिन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे पहुँचे। जिन्हें कार्यकर्ताओं एवं प्रधान के द्वारा भाला, गदा ओर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के बारे में उल्लेख किया गया। साथ ही साथ हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने भगवान परशुराम जयंती का उत्सव मनाया। करनी सेना के जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री तमाम ऐसे संगठन आज भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में मौजूद रहे। वही इस भगवान परशुराम की जयंती पर जयकारे से शिवगढ़ थाना क्षेत्र का ओसाह ग्राम पंचायत गुंजाय मान रहा। तत्पश्चात कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया। साथ ही ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया ओसाह ग्राम पंचायत में करोड़ों की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, वृहद गौशाला, सीएससी अस्पताल, मिनी स्टेडियम, अग्निशमन जिसके लिए जमीन भी प्रस्तावित कर दी गई है और उन पर कार्य भी जोरों से चल रहा है। ओसाह ग्राम पंचायत नहीं पूरा प्रदेश मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं और सभी लोग मुझे अपना आशीर्वाद देकर आज यहां तक पहुंचाया इसलिए मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

rexpress 