रायबरेली-सेंट्रल पर परीक्षार्थियों का रेला, प्लेटफॉर्म व सीढ़ियों को बनाया ठिकाना
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए शनिवार शाम से ही परीक्षार्थी शहर पहुंचने लगे। आधी रात तक मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, बनारस, लखनऊ, प्रयागराज की ओर से आने वाली भर्ती स्पेशल ट्रेनों से परीक्षार्थी सेंट्रल स्टेशन पहुंचे।
इसे देखते हुए सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ के साथ संबंधित थानों की फोर्स और रेलवे अधिकारी सक्रिय रहे। काफी संख्या में परीक्षार्थियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म और सीढि़यों को रात में अपना ठिकाना बनाया।
एसीपी ईस्ट, आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओमनारायण सिंह, रेलबाजार व हरबंशमोहाल पुलिस ने सेंट्रल स्टेशन और आसपास का चप्पा-चप्पा छाना। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने भी ट्रेन संचालन व अन्य व्यवस्थाओं को परखा। परीक्षा समापन पर वापस जाने वाले परीक्षार्थियों का जमावड़ा सेंट्रल स्टेशन पर न हो इसके लिए रेलवे ने चार रैक अतिरिक्त खड़े करा लिए हैं। जिस रूट पर लोड बढ़ेगा, वहां दस मिनट में स्पेशल ट्रेन चला दी जाएगी
परीक्षा को लेकर शनिवार को जिला पुलिस के साथ आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अफसरों ने बैठक की। इसके बाद सिटी व कैंट साइड के इंट्री प्वाइंटों की व्यवस्थाएं देखी गईं। देर रात प्रयागराज से 60 जवानों की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेंट्रल पहुंची। इस परीक्षा के चक्कर में ऑटो, ई-रिक्शा और होटल संचालकों की चांदी रही।
परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
परीक्षार्थियों की वापसी के लिए रेलवे झांसी कानपुर रूट पर रविवार को स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन झांसी से दोपहर 1:30 बजे चलकर कानपुर आएगी। ट्रेन का ठहराव एैट, उरई, पुखरायां, भीमसेन स्टेशन पर दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 64613 मेमू कानपुर से 12:30 की जगह 1:45 बजे चलेगी।
विभिन्न रूटों पर चलेंगी 150 अतिरिक्त बसें
परीक्षा को देखते हुए रोडवेज ने भी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को नियमित सेवा के अलावा 150 अतिरिक्त बसें विभिन्न रूटों पर चलेंगी। रोडवेज आरएम महेश कुमार ने बताया कि यह बसें इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, रायबरेली, झांसी, आगरा व कन्नौज रूटों पर संचालित होंगी। शहर में 155 सीएनजी व ई-बसें भी परीक्षार्थियों के लिए मुहैया रहेंगी।

rexpress 