रायबरेली:सरकारी जमीन पर दूसरे गांव के लोग कर रहे कब्जा

रायबरेली:सरकारी जमीन पर दूसरे गांव के लोग कर रहे कब्जा

-:विज्ञापन:-



     रिपोर्ट-सागर तिवारी

- ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

ऊंचाहार , रायबरेली । जगतपुर ब्लाक के सेरंदाज पुर उर्फ सिंगापुर में दूसरे गांव के लोग सार्वजनिक उपयोग की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं । ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और राजस्व विभाग के लोग इनसे मिले हुए है। ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम को सामूहिक रूप से शिकायत करके सरकारी भूमि सुरक्षित करने की गुहार लगाई है । 
    तहसील पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि गांव का गाटा संख्या 101 राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है । यह भूमि का उपयोग सार्वजनिक रूप से गांव के लोग सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए करते रहे हैं । अब इस भूमि पर भटौली गांव के कुछ लोग खोदकर निर्माण कर रहे हैं। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारियों से ग्रामीणों ने की , किंतु उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की । ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और राजस्व कर्मचादियों की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है । ग्रामीणों ने एसडीएम को सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोकने और भूमि को सुरक्षित करने की मांग की है । प्रार्थना पत्र देने वालों में गांव के मुकेश कुमार , बुद्धिलाल , निर्भय सिंह , रंजीत , सुंदरलाल , जितेंद्रकुमार प्रेम लाल , रीता , दारा पटेल आदि शामिल थे ।