रायबरेली-किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर फ्रॉड का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रायबरेली-किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर फ्रॉड का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के नाम पर कथित फ्रॉड का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पड़री गणेशपुर गांव निवासी नन्हू ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
पीड़ित नन्हू का आरोप है कि उन्होंने टिकरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। बैंक द्वारा बताए गए बकाया धनराशि को जमा करने के लिए उनसे लगभग 2 लाख रुपये जमा कराए गए, लेकिन पूरी रकम जमा करने के बाद भी बैंक प्रबंधन द्वारा उन्हें नोड्यूज (No Dues) प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।
नन्हू का कहना है कि कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद शाखा प्रबंधक अंजनी गुप्ता द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है।
मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस प्रकरण के सामने आने के बाद बैंकिंग कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही