रायबरेली-मां गंगा गोकर्ण घाट के तट पर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार योगेंद्र शुक्ला ने किया निरीक्षण,,,

रायबरेली-मां गंगा गोकर्ण घाट के तट पर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार योगेंद्र शुक्ला ने किया निरीक्षण,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊँचाहार-रायबरेली- शुक्रवार को पुरुषोत्तम मास के अवसर पर दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण घाट के तट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन गंगा विचार मंच प्रांत सह संयोजक नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार योगेंद्र शुक्ला जी का आगमन हुआ उन्होंने गंगा तट पर जिला संयोजक जितेंद्र द्विवेदी जी द्वारा घाट पर नित्य चलाए जा रहे वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं महाआरती के कार्यक्रमों की सराहना की। घाट पर स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों व युवाओं का सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है, तथा जिला सहसंयोजक उदय प्रताप सिंह जी की सहभागिता कार्यकर्ताओं को मिल रही इस अवसर पर प्रांत संयोजक योगेंद्र शुक्ला जी द्वारा नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के साहित्य कार्यकर्ताओं को वितरित किया गया। घाट पर होने वाले निर्माण के प्रति जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार लगातार सजक है तथा 624 करोड़ की परियोजनाओं से विभिन्न घाटों को विकसित किया जा रहा है। तथा गोकना घाट के लिए पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश सरकार से 3 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण करवाया जाएगा
इस अवसर पर गुड्डू शुक्ला, उमाकांत ,विनय कुमार, अर्पित कुमार ,सोमेश कुमार ,आदित्य कुमार ,अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वयंसेवक उपस्थित रहे।